जोधपुर के मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में मंगलवार को वाणिज्यिक कर विभाग एवं विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में GST रिफॉर्म 2.0 पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। 22 सितंबर से लागू GST दरों में कटौती एवं व्यापार में सरलीकरण से आम जनत
इसमें शहर विधायक अतुल भंसाली ने GST रिफॉर्म के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताते हुए बताया कि GST की टैक्स रेट्स में की गई कटौती से आम जनता को मिलने वाली बचत का असर मार्केट में प्रथम दिन से ही आने लगा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन ही कार एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की जबरदस्त वृद्धि के रूप में यह परिलक्षित हुई है। भंसाली ने व्यापारियों से अपील की कि वे कर दरों में मिली छूट का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं।
सूरसागर विधायक जोशी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को रेखांकित करते हुए भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए सरकार का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि GST 2.0 से व्यापारियों को काफी सुविधा मिली है और यह आम जनता के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है।

मोटर मर्चेंट एसोसिएशन सभागार में जीएसटी के नए बदलावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।
स्पेशल कमिश्नर मेहता ने समझाई बारीकियां
स्टेट जीएसटी के स्पेशल कमिश्नर विनोद मेहता ने बतौर मुख्य वक्ता व्यापारियों को संबोधित करते हुए जीएसटी में हालिया बदलावों को बारीकी से समझाया। उन्होंने सरकार द्वारा GST काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में जारी अधिसूचनाओं के द्वारा विभिन्न वस्तुओं में की गई टैक्स रेट्स में कमी को विस्तार से समझाया। मेहता ने आम जनता को हुए फायदों की विवेचना करते हुए टैक्स रेट में 5 प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत की दो कर दर रखने एवं वर्गीकरण विवादों को समाप्त करने से व्यवहारियों को होने वाले सरलीकरण की व्याख्या की।
मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि आम जनता की जरूरत की चीजों रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, ऊर्जा एवं जीवनस्तर को बेहतर बनाने वाली समस्त वस्तुओं पर GST कर दर में कमी मौजूदा GST रिफॉर्म में की गई है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए रिफंड एवं रजिस्ट्रीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण भी प्रस्तावित किया गया है।
CA डॉ. अर्पित हल्दिया दी उपयोगी टिप्स
कार्यक्रम में CA डॉ. अर्पित हल्दिया ने संबोधन में सरकार की ओर से बचत उत्सव मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि GST टैक्स रेट्स में की गई कमी आम जनता को प्रभावित करती है और इस बचत से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा। हल्दिया ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कर दरों में कटौती के पॉजिटिव रिजल्ट्स के बारे में समझाया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और टैक्स विशेषज्ञों ने बताए बदलाव के फायदे।
व्यापारिक संगठनों की व्यापक सहभागिता
इस सेमिनार में जोधपुर मोटर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव महेश मेहता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नई सड़क व्यापारिक संघ, जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व्यापारी संघ, जलजोग चौराहा व्यापार संघ, राम मार्केट व्यापार संघ, सरदारपुरा सी एवं डी रोड व्यापार संघ, जोधपुर केमिस्ट एसोसिएशन, जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापार संघ, इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं सराफा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी उपस्थित
सेमिनार में वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त विशाल दवे ने व्यापारियों से आग्रह किया कि GST में छूट को आम लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी किशोर चांदावत, पीयूष शर्मा, महेन्द्रसिंह, अंजू जैन, निगत बानो, पृथ्वीराज पालीवाल, गौरव गोदारा, प्रतीक सोलंकी और नीतिन डूडी उपस्थित रहे। सेमिनार में सभी व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और मोटर मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव महेश मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments