पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने पाली के कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने व किसानों के खातों में बीस हजार पांच सौ करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जाने का कार्यक्रम यूपी में आयोजित हुआ।
इसका वर्चुअल प्रसारण पाली के कृषि विज्ञान केन्द्र में भी किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों हितों के लिए प्रतिबद्घ है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान और शहरवासी।
इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों के लिए आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा केंद्र पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। डॉ मनोज कुमार अध्यक्ष, काजरी केवीके पाली ने केवीके पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना , केवीके के डॉ मनोज गुर्जर ,एमडी सीसीबी प्रशान्त कल्ला , सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल, त्रिलोक चौधरी, पुखराज पटेल , हेमंत चौधरी जिले भर से आए किसान मौजूद रहे।

पाली में शनिवार को सांसद पीपी चौधरी अधिकारियों की बैठक लेते हुए।
सांसद ने ली समीक्षा बैठक इस अवसर पर पाली लोकसभा सांसद पीपी चौधरी ने केवीके में मानसून बारिश, जर्जर भवनों व अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ली।
इस अवसर पर उन्होंनें मानसून व बारिश व जल निकासी के संबंध में जानकारी ली और शहर के एनएच 162 स्थित नया गांव बाईपास पुलिया का पक्का नाला बनाने के लिये एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जोधपुर से बात की और नाला बनवाने का आश्वासन दिया जिससे पानी का डायवर्जन होगा और जल भराव नही होगा व आमजन को राहत मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments