जैसलमेर। स्नैक कैचर साहिल खान ने किया सांप का रेस्क्यू।
जैसलमेर से 43 किलोमीटर दूर चापला गांव में एक कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप खेत में आ गया। खेत की झोपडी में बैठे सांप को देखकर सभी डर गए। ग्रामीणों ने जैसलमेर से स्नेक कैचर साहिल खान को मौके पर बुलाया।
मौके पर पहुंचे साहिल खान ने झोपडी में बने बिलों में पानी डालकर सांप को बाहर निकाला। साहिल ने स्नैक को मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। सांप के रेस्क्यू करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर साहिल खान ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

4 फीट लंबा जहरीला कोबरा प्रजाति का सांप झोपडी में छिपा था
बिलों में पानी डालकर निकाला बाहर
स्नैक कैचर साहिल खान ने बताया कि सांप चापला गांव में 2-3 दिन से गुलाम खान के खेत में बानी झोपड़ी में छुपा बैठा था शनिवार दोपहर 4 बजे कोबरा झोपड़ी में रखे बर्तनों के पास दिखाई दिया। सूचना वन्य जीव प्रेमी साहिल को मिलने पर साहिल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साहिल ने ट्यूबवेल का पानी चालू कर सभी बिलों में पानी डाल। अचानक सांप एक बिल से निकलने की कोशिश कर रहा था। इतने में उसे पकड़ रेस्क्यू किया गया।
सांप को सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया। ग्रामीणों ने स्नेक कैचर साहिल खान का आभार जताया। साहिल ने बताया- मानसून में बारिशों के कारण सांप के बिलों में पानी भर जाने से वो बाहर आते यहीं और सुरक्षित स्थानों की तरफ जाते हैं। ऐसे में वे रहवासी इलाकों में आ जाते हैं। सांप पर्यावरण के लिए बेहद जरुरी है इसलिए उनको मारना नहीं चाहिए।

सुरक्षित जंगल में सांप को छोड़ा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments