![]()
सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर जुआ खिलवाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को 10 रुपए के बदले 90 रुपए कमाने का झांसा देता था। आरोपी लोगों को बुलाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाता था। पुलिस ने LIC ऑफिस के पास दबिश देकर आ
कोतवाली पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के लिए रवाना हुई। इसी बीच सूचना मिली कि एलआईसी ऑफिस के सामने एक खंडहर हवेली के बाहर एक लड़का खड़ा होकर जुआ खिलवा रहा है। ऐसे में पुलिस टीम वहां मौके पर पहुंची। आरोपी आवाज लग रहा था कि 10 रुपए लगाओ,90 रुपए कमाओ। जैसे ही आरोपी ने पुलिस टीम को देखा तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र कल्याण निवासी मोहल्ला हरिजन होना बताया।
पुलिस को उसने बताया कि वह 1 से 10 अंकों पर जुआ खिलवाता है। पैसे लगाने वाले ने जो नंबर बोला यदि उस नंबर का कार्ड खुल जाता है तो पैसे लगाने वाले को 9 गुना पैसे मिलते हैं। ताश के पत्तों के जरिए यह जुआ चलता है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1100 रुपए और जुए का हिसाब बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक भले ही यह आरोपी लोगों को 10 रुपए में जुआ खिलवाता हो, लेकिन इस तरह रोजाना यह सैकड़ों लोगों से रुपए ऐंठ लेता है। कार्रवाई में कांस्टेबल लक्ष्मणराम,शुभकरण भी शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments