मिलकन गांव में खेत में नुकसान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के मिलकन गांव में खेत में नुकसान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने करौली-धौलपुर हाईवे NH-11B पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने समझाइश के लिए पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments