![]()
डूंगरपुर के पुराने शहर से 2 रथ निकाले गए।
डूंगरपुर में जैन समाज के पर्यूषण पर्व की समाप्ति के बाद 3 दिवसीय रथोत्सव की धूम शुरू हो गई है। पहले दिन सोमवार रात को डूंगरपुर के पुराने शहर से 2 रथ निकाले गए। भगवान के जयकारों के साथ दोनों सजे धजे रथों को गैपसागर की पाल लाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके
जैन समाज के रथोत्सव को लेकर उत्साह नजर आया। 3 दिवसीय रथोत्सव के पहले दिन सोमवार देर रात को शहर के घाटी स्थित मामा भांजा मंदिर और घुमटा बाजार स्थित कोटडिया जैन मंदिर से काष्ठ निर्मित रथ निकाले गए। दोनों रथ को मंदिर से बाहर निकलकर सजाया गया। भगवान को विराजित कर जयकारे लगाते हुए दोनों रथों को गैपसागर की पाल लेकर पहुंचे। यहां भगवान की पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। उसके बाद गैपसागर की पाल पर गुजराती गरबा की धुनों पर डांडिया खेला गया। जैन समाज के युवा, महिला, पुरुष और बच्चे सभी ने जमकर डांडिया खेला। रथोत्सव में भगवान के दर्शनों को लेकर भी भीड़ उमड़ी। मंगलवार रात को भी गैपसागर की पाल पर रथोत्सव और डांडियों की धूम रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments