☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर माध्यमिक शिक्षा विभाग के गोवर्धन ​विलास स्थित ऑफिस में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के चैम्बर में प्लास्तर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त ऑफिस में अधिकारी सहित अन्य कोई स्टाफ नहीं था। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की ह

.

जानकारी अनुसार यह बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर है। जिसके कारण कई कमरों में बारिश का पानी टपकता है। कुछ जगह प्लास्तर अभी भी जर्जर हालत में है जिसके कभी भी गिरने से संभावना बनी हुई है। ऐसे में वहा काम करने वाले कर्मचारी भी घटना के बाद घबराए हुए है। 10 लाख बजट का टेंडर हो चुका, बारिश से काम रुका: डीईओ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती ने बताया कि प्लास्तर और छत पर वाटर प्रूफिंग का 10 लाख बजट का टेंडर हो चुका है। बारिश से पहले कुछ काम हुआ था लेकिन बारिश शुरू होने पर काम रोक दिया। बारिश बंद होते ही जल्द मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।

इधर, जिले के गोगुंदा में पीएम श्री सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर नवनिर्मित दर्शक दीर्घा भी सोमवार दोपहर को भरभराकर गिर गई।

इधर, जिले के गोगुंदा में पीएम श्री सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर नवनिर्मित दर्शक दीर्घा भी सोमवार दोपहर को भरभराकर गिर गई।

सरकारी स्कूल में 5 माह पहले बनी नवनिर्मित दर्शक दीर्घा गिरी इधर, जिले के गोगुंदा में पीएम श्री सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर नवनिर्मित दर्शक दीर्घा भी सोमवार दोपहर को भरभराकर गिर गई। स्कूलों में कलेक्टर की ओर से घोषित अवकाश के चलते बड़ा हादसा टल गया। इस दर्शक दीर्घा पर रोज स्कूल बच्चे आकर बैठते हैं।

5 माह पहले ही करीब 4 लाख की लागत से इसका निर्माण कराया था। निर्माण के वक्त ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम डॉ.नरेश सोनी ने काम रुकवाया था। लेकिन विभाग के जेईएन ने निरीक्षण में इसे सही व सुरक्षित बताया था। जिसके बाद वापस निर्माण कराया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading