☜ Click Here to Star Rating



भारतीय रेलवे के बीकानेर मंडल पर कराए जा रहे तकनीकी कार्यों की वजह से 19, 20 व 21 सितंबर को 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत ट्रेनें आंशिक रद्द, रेगुलेट या परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

.

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में आरयूबी निर्माण और दूधवा खारा-आसलु स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक से इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

– ट्रेन 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 20 सितंबर को जोधपुर से चूरू स्टेशनों के बीच ही संचालित होगी तथा ट्रेन चूरू से हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस वजह से ट्रेन 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 21 सितंबर को हिसार की बजाय चूरू से जोधपुर के बीच चलेगी।

– ट्रेन 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर को वाया लोहारू-सीकर-चूरू होकर चलेगी व रास्ते के चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ सीकर व फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

– ट्रेन 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट 20 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर चलेगी व मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई व अलवर स्टेशनों पर रुकेगी।

– ट्रेन 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस जो 20 सितंबर को हरिद्वार से रवाना होगी वह धुरी-बठिंडा-सूरतगढ़-बीकानेर-मेड़ता रोड के रास्ते संचालित होगी और बठिंडा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लालगढ़, बीकानेर व नागौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

– ट्रेन 12323, हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट जो 19 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना के बदले मार्ग से आएगी और रास्ते के नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

– ट्रेन 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर को हिसार से 1 घंटे की देरी से रवाना की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading