![]()
चूरू के रतनगढ़ थाने में पिता की रिपोर्ट पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई।
चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पड़िहारा में एक 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। युवती 6 सितंबर को बिना किसी को सूचित किए घर से निकल गई। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गई।
.
युवती के पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिजनों द्वारा की गई जांच में पता चला कि युवती को रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुजानगढ़ जाने वाली ट्रेन में देखा गया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस युवती के घर से निकलने के बाद के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments