☜ Click Here to Star Rating


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ में कहा- सरकार के वादे धराशायी होते जा रहे हैं। हर तरफ मिस-मैनेजमेंट चल रहा है।

.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में भूतपूर्व सीएम शिवचरण माथुर की प्रतिमा लोकार्पण में जाते वक्त चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा में रुके थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भीलवाड़ा जाते वक्त पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट चित्तौड़गढ़ रुके। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भीलवाड़ा जाते वक्त पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट चित्तौड़गढ़ रुके। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पायलट के बयान की प्रमुख बातें…

  • सरकार राहत देने में असमर्थ- कुछ समय पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिर गई थी। अनेक मासूम बच्चों की जान चली गई। दवाइयां खाने से बच्चों की मौत के कई मामले सामने आए हैं। जयपुर के भांकरोटा में भयानक सड़क हादसा हुआ। कई लोगों की जानें गईं। कल (मंगलवार) रात जयपुर में फिर एक बड़ा हादसा हुआ। लगातार आपदाएं आ रही हैं। राहत कार्यों में सरकार असमर्थ दिख रही है।
  • सरकार की तैयारियों-प्रबंधन पर सवाल- जो लोग सरकार चला रहे हैं, वे कठिन समय में जनता की मदद के लिए आगे नहीं आ पा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण के बाहर है। पूरा मिस-मैनेजमेंट है। जनता का सरकार पर से भरोसा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। अभी सरकार के दो साल भी नहीं हुए, जनता उन्हें पहचान चुकी है। सरकार के वादे धराशायी होते जा रहे हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप-राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी देने और करप्शन मिटाने के वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास लगभग ठप है। केवल घोषणाएं हो रही हैं और विज्ञापन छप रहे हैं। असल काम नहीं दिख रहा। महिलाओं के खिलाफ अपराध और अन्याय के राष्ट्रीय आंकड़ों में राजस्थान की स्थिति चिंताजनक है। शासन में नियंत्रण व व्यवस्था का अभाव है।
  • हादसे की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं- लोग अस्पतालों में यह उम्मीद लेकर जाते हैं कि वे बेहतर होकर लौटेंगे। कई बार अस्पतालों में रात के समय लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के कारण हादसे होते हैं। लोगों की जान चली जाती है। ऐसी घटनाओं के बाद वहां कोई भी जवाबदेह अधिकारी आगे आकर जनता को आश्वासन नहीं देता कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। प्रशासनिक अफसरों और सत्ता के बीच दूरी है। उत्तरदायित्व लेने वाला कोई स्पष्ट रूप में सामने नहीं आता।
  • जनता बदलाव चाहती है– सरकार का ध्यान जनहित पर नहीं है। किसान खुश नहीं हैं। ग्रामीण खुश नहीं हैं। सामान्य जनता भी प्रशासन की गलतियों से थक चुकी है। जनता अब बदलाव की चाह रखती है। अगले ढाई साल के भीतर बदलाव की उम्मीद भी जता रही है। अभी से जनता बदलाव की उम्मीद लेकर बैठी है।
चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया।

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया।

बिहार की राजनीति पर बोले- नीतीश सत्ता के कब्जे में व्यस्त रहे

बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा-

QuoteImage

नीतीश कुमार की राजनीति में कभी बीजेपी का साथ रहा, कभी किसी और सहयोगी का। नीतीश कुमार सिर्फ सत्ता पर कब्जा करने में व्यस्त रहे। जनता को पीछे छोड़ दिया। बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना है।

QuoteImage

आवाज दबाने के लिए हिंसा करना ठीक नहीं

कपासन (चित्तौड़गढ़) के सूरज माली मामले पर पायलट ने कहा- यह मुद्दा बीजेपी या कांग्रेस तक सीमित नहीं है। सत्ता में जीत-हार राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हर नागरिक का मौलिक अधिकार है सरकार से सवाल पूछना।

सरकार को निष्पक्षता से काम करना चाहिए था। दबाव में होकर पक्षपातपूर्ण निर्णय करना गलत होगा। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। तेरा-मेरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा-

QuoteImage

किसी की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा लेना बिल्कुल गलत है। चाहे मांग सही हो या गलत। किसी भी विवाद में कानून और नियमों को मानकर काम होना चाहिए।

QuoteImage

गौरतलब है कि सूरज माली ने वीडियो बनाकर भाजपा विधायक को वादा याद दिलाया था। इसके बाद कुछ बदमाशों ने किडनैप कर उसके पैर तोड़ दिए थे।

कार्यक्रम में सचिन पायलट के स्वागत के दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सचिन पायलट के स्वागत के दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सचिन पायलट के स्वागत के दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महिला जिलाध्यक्ष नीतू कंवर भाटी, कानसिंह भाटी, शशि कुमार दशोरा, अरविंद ढीलीवाल, सेवा राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हनुमत सिंह बोहड़ा, महेन्द्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव करण सिंह सांकला मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला महामंत्री एहसान पठान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सामर, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गनपत पूरी, कन्हैयालाल धाकड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य शांतिलाल धाकड़, शंकरलाल जटिया, मांगीलाल जटिया, रतनलाल धाकड़ मौजूद रहे।

साथ ही अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष आरिफ, रामलाल धाकड़ और अर्पित सामर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading