☜ Click Here to Star Rating


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक सचिन पायलट सोमवार को टोंक के दौरे पर थे। उन्होंने कहा- वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी जी ने सबूत दिए। आज तक चुनाव आयोग ने उस पर कोई एक्शन तक नहीं लिया, पूरे देश के लोगों के मन में सवाल उठ रहा हैं। बड़े बड़े दे

.

हमारे संवैधानिक संस्थानों को खोखला किया जा रहा पाकिस्तान, नेपाल सहित कई देशों में आक्रोश पैदा हो रहा हैं। हमारे देश के संविधान में हमारी आस्था अटूट है, लेकिन हमारे संवैधानिक संस्थानों को खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा- निर्वाचन आयोग के मुखिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख कर मुझे दुख हुआ। निर्वाचन आयोग पोलिंग बूथ की फुटेज डिलीट करना चाहता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मौजूद सचिन पायलट।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मौजूद सचिन पायलट।

निर्वाचन आयोग से सवाल पूछने पर भाजपा प्रवक्ता जवाब देता है। पूरा विपक्ष राहुल जी के इस मुद्दे के साथ खड़ा हैं। उन्होंने कहा- बिहार में भी लोग चाहते है कि हमारा वोट नहीं छिनना चाहिए। कल मैं छत्तीसगढ़ में यही अभियान शुरू करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कहा अगर हम संवैधानिक संस्थानों को कमजोर होने देंगे, तो जनता आराम से नहीं बैठेंगी।

नरेश मीणा के धरने पर भी दिया जवाब पायलट ने नरेश मीणा के जयपुर में दिए जा रहे धरने को लेकर कहा कि सरकार से न्याय मांगना सबका अधिकार है। सरकार लोगों की आवाज दबा रही है।

पायलट ने टोंक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को लेकर ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पायलट के नेतृत्व में ही डीसीसी से लेकर सवाईमाधोपुर चौराहे तक वोट चोरी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पैदल रैली निकाली। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading