![]()
बांसवाड़ा में एक सरकारी टीचर को सोशल मीडिया पर देश विरोधी कमेंट्स करने के आरोप में डिटेन किया गया है। आरोप है कि टीचर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जैसा नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में हुआ वैसा भारत में भी होगा’, साथ ही लिखा कि ‘बहुत जल्द नेपाल की तर्ज पर
मामला जिले के अरथूना थाना इलाके के ओड़ावाड़ा का है। राजस्थान पुलिस की साइबर सुरक्षा टीम ने इसकी जानकारी बांसवाड़ा पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी टीचर को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी गई।
सोशल मीडिया पर किए थे कमेंट्स जानकारी के अनुसार- गढ़ी-अरथूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीचर को डिटेन किया गया। गढ़ी सीआई तेजसिंह ने बताया कि टीचर अरथूना के ओड़ावाडा निवासी शंकर लाल डोडीयार हैं, जिसने सोशल मीडिया ग्रुप में देश विरोधी कमेंट पोस्ट किए थे।
सीआई ने बताया कि डिटेन किए गए टीचर से पूछताछ की जा रही हैं। कमेंट्स किस मानसिकता से किए हैं और उसका जुड़ाव किनसे है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मामले में राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर रखने वाली टीम ने गढ़ी पुलिस को टीचर की इस हरकत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए टीचर को डिटेन किया। पुलिस की ओर से सभी सोशल मीडिया और उनसे जुड़े वॉट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी निगरानी रखी जा रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments