![]()
जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में 10 दिवसीय कार्यशाला का छठा संस्करण शुरू हुआ। यह कार्यशाला 15 से 25 सितंबर तक चलेगी।
सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अंतिम वर्ष की छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण में प्रभावी संचार कौशल, जीवन कौशल और साक्षात्कार कौशल शामिल हैं।
सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षक और पोषण विशेषज्ञ शिल्पा इस कार्यशाला की प्रशिक्षक हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह कार्यशाला छात्राओं के करियर निर्माण में मददगार साबित हुई है।
कार्यशाला के पहले दिन 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. दमयंती सोढ़ा ने मंच संचालन किया और केन्द्र की संयोजिका डॉ. आकांक्षा गंडा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। केंद्र की टीम के प्रयासों से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments