![]()
सरमथुरा SDM अमन चौधरी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
धौलपुर में पिकअप गाड़ी का आगे का टायर फटने के कारण अनकंट्रोल होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत करीब 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिकअप में सवार सभी लोग चामुंडा माता मंदिर
हादसा सरमथुरा उपखंड के कंचनपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
SHO कृपाल सिंह ने बताया – आम का पूरा गांव के लोग पिकअप में सवार होकर बीलोनी स्थित चामुंडा माता मंदिर से दर्शन करने गए थे। लौटते समय कंचनपुरा पेट्रोल पंप के पास पिकअप का आगे का टायर फट गया, जिससे वाहन अनकंट्रोल होकर पलट गया। पिकअप में सवार महिला और बच्चों समेत करीब 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरमथुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सा प्रभारी गोरेलाल मीणा ने बताया – 6 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद उपखंड अधिकारी अमन चौधरी मौके पर पहुंचे और घायलों से हादसे के संबंध में जानकारी ली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments