![]()
झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में स्कूल हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता वितरित करने के लिए नरेश मीणा कल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें सहायता राशि सौंपेंगे।
यह दौरा 6 अक्टूबर, सोमवार को होगा। इस दौरान उनके साथ मातादीन पनिहार भी मौजूद रहेंगे। पनिहार ने जयपुर में नरेश मीणा के धरना प्रदर्शन के दौरान मृतक बच्चों के लिए 51 लाख रुपये की राशि प्रदान की थी।
नरेश मीणा बारां जिले के छीपाबड़ौद और अकलेरा होते हुए शाम 4 बजे पीपलोदी गांव पहुंचेंगे। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मीणा की टीम के सुनील मीणा ने दी।
उल्लेखनीय है कि नरेश मीणा अपने साथियों के साथ जयपुर में पीपलोदी के पीड़ित परिवारों के लिए धरना प्रदर्शन और अनशन पर थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं और भामाशाहों से सहयोग राशि मिलने के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया था। अब यह राशि पीपलोदी पहुंचकर पीड़ित परिवारों को वितरित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments