![]()
एक आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए किया रीको को सुपुर्द।
बाड़मेर जिले की बिजराड़ पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहनसिंह बीते एक साल से फरारी काट रहा था। जो रीको थाना और बालोतरा के सिवाना थाने में दर्ज मामलों में फरार था। वहीं जोगाराम रेप के मा
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड आरोपियों के धरपकड के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी जसाराम बोस और चौहटन डीएसपी मदनसिंह के सुपरविजन में बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बालोतरा पोक्सो कोर्ट की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट पर जोगेंद्र उर्फ जोगाराम पुत्र रामाराम निवासी बीढाणियों की ढाणी बीजराड़ को गिरफ्तार किया है। जो एक साल से फरार था। इस पर रेप का मामला दर्ज है।
इसी तरह बीएनएस 2023 व एससी-एसटी एक्ट पुलिस थाना रिको बाड़मेर व बालोतरा जिले के सिवाना थाने का वांटेड मोहनसिंह उर्फ मानसिंह पुत्र उम्मेदसिंह निवासी बीढाणियों की ढाणी को आज रविवार को डिटेन किया गया। वहीं आरोपी को रीको थाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।
दोनों के खिलाफ दो-दो मामले है दर्ज
आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगाराम के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। इसमे एक मामला बीजराड़ थाने में रेप का है वहीं दूसरा गंगानगर जिले में एनडीपीएस एक्ट का दर्ज है। वहीं आरोपी मोहनसिंह उर्फ मानसिह के खिलाफ 2 मामले मारपीट के दर्ज है। एक रीको थाना दूसरा बालोतरा जिले के सिवाना थाने में दर्ज है। कार्रवाई में बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम, हैड कांस्टेबल लूणाराम, कांस्टेबल हनुमानराम, हुकमाराम, बाबूलाल, रताराम, सुरजाराम, नाथूसिंह और महिला कांस्टेबल गंगा शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments