सुधासागर गोशाला लाया गया गोवंश।
अलवर के बडौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई हाइवे के पास शीतल के निकट गोरक्षकों ने तस्करों का पीछा कर 7 गोवंश मुक्त कराया। जो गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। दो दिन पहले नौगांवा क्षेत्र में 52 गोवंश मुक्त कराए थे। जिनको सुधा सागर गोशाला में भिजवाय
गोरक्षकों ने बताया कि बडौदामेव के निकट रात को पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। जिससे पिकअप का पीछा किया तो तस्कर पिकअप को छोड़ कर भाग गए। पिकअप में 7 गोवंश भी मिला है। गोरक्षकों ने कहा कि मामले में बडौदामेव थाना पुलिस का पूरा सहयोग मिला है। आगे किसी भी सूरत में यहां से गोवंश को नहीं ले जाने दिया जाएगा। दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे से बड़ी संख्या में गाेवंश की तस्करी होती है। यहां पहले भी कई बार वाहनों को पकड़ा है। जिनमें गोवंश मिला है। कई बार गो तस्कर फायरिंग भी करते हैं। लेकिन गोरक्षक भी देसी जुगाड़ कर गोतस्कर वाले वाहनों को पैंक्चर कर देते हैं।

गो तस्करों का पीछा कर गोवंश बचाने वाली टीम। साथ में बडौदामेव पुलिस भी रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments