सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस परिसीमन में व्यापक बदलाव हुआ है।
परिसीमन में नगर परिषद क्षेत्र का भूगोल बदलने के साथ ही राजनीतिक परिदृश्य भी बदल जाएगा। मौजूदा ज्यादातर पार्षदों को चुनाव लड़ने के लिए नए सिरे से सियासी जमीन तैयार करनी होगी।
डीएलबी की और से जारी अधिसूचना के अनुसार पिछली सरकार के समय बने 25 वार्डों की संख्या यथावत रखी गई है लेकिन नगर परिषद क्षेत्र की सीमाओं में विस्तार किया गया है। नए परिसीमन में 2005 के मास्टर प्लान के पेराफेरी क्षेत्र में आने वाले कुछ राजस्व गांवों को नगरीय सीमा में सम्मिलित किया गया है।
ये नए क्षेत्र हुए नगर परिषद में शामिल ग्राम पंचायत डाल के राजस्व ग्राम करगेटा को सम्मिलित किया गया है, जिसमें डाल तिराहा, जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस थाना, जिला पुलिस अधीक्षक निवास आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत धारोद के राजस्व ग्राम दूदर की सोनारिया बस्ती तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को भी नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किया गया है।
वीडियो : गजेंद्र लक्षकार
अब जानिए- सलूंबर में आपका इलाका किस वार्ड में आएगा…















Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments