![]()
पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में हाइवे पर ओम बन्ना के निकट जलते हुए लग्जरी कार।
पाली में गुरुवार अलसुबह हाईवे पर चलते हुए एक लग्जरी कार में आग लग गई। उसमें सवार युवक और ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे उन्हें चोटें भी आई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची कार का काफी हिस्सा जल चुका था। कार में सवार दोनों युवक जोधपुर इलाज के लिए गए
रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में हाईवे पर ओम बन्ना के निकट गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे लग्जरी गाड़ी पिजारो में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में आग लग रही थी। मौके पर दमकलकर्मियों को बुलाया गया। जिन्होंने आग पर काबू पाया। मौके पर कोई नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में महाराष्ट्र निवासी एक युवक और ड्राइवर सवार थे। किसी कारण से कार में आग लग गई। ऐसे में दोनों ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर नीचे कूदे। जिससे दोनों चोटिल हो गए। रोहट हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जोधपुर हॉस्पिटल गए। दोनों महाराष्ट्र के बताए जा रहे है। उनके थाने आने पर पता चलेगा कि वे कहां जा रहे थे और कार में आग लगने से कार के साथ उसमें रखा क्या-क्या सामान जला।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments