![]()
घर के बाहर से खेलते हुए गायब हुए 4 साल के मासूम की लाश रविवार को उसके घर के पास ही एक नाले में मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चा शनिवार शाम को लापता हुआ था। परिज इसकी सभी जगह तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रविवार सुबह इसकी बॉडी नाले में तैरती हुई म
पुर कस्बे के खेल मोहल्ले में रहने वाला 4 साल का शिफान पिता मोहम्मद मोहसिन शनिवार शाम 4 बजे से लापता था। इसके बाद से परिजन इसकी सभी जगह तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया। परिजनों ने बच्चे के लापता होने की पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने भी कई जगह की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया।
रविवार सुबह मृतक बच्चे के घर के पास बने नाले में उसकी बॉडी तैरती नजर आई। नाले के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने बच्चे का शव देख पुलिस ओर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे की बॉडी को नाले से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल भिजवाया। बताया जा रहा है कि बच्चे के परिवार के सभी लोग शनिवार को एक धार्मिक स्थल पर आयोजन में गए थे और ये बच्चा अपनी मां के साथ घर पर अकेला था और घर के बाहर पास ही खेल रहा था और अचानक से लापता हो गया था । फिलहाल पुलिस ने मासूम बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments