![]()
चंबल नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर 129.80 मीटर दर्ज किया गया।
धौलपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए राहत की खबर है। चंबल नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर 129.80 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 130.79 मीटर से कम है।
पिछले दिनों हाड़ौती क्षेत्र में हुई बारिश और कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक के कारण कोटा बैराज के गेट खोले गए थे। इससे तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की गई थी। इस वजह से चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 12 मीटर अधिक 142.63 मीटर तक पहुंच गया था।
बाढ़ के कारण धौलपुर जिले के दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। पिछले दो दिन से चंबल नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ है। अब जलस्तर के खतरे के निशान से नीचे आने के बाद प्रशासन बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा है।
इसके अलावा पार्वती बांध के गेट बंद होने के बाद सैंपऊ और मनियां क्षेत्र के लोगों के लिए भी राहत मिली है। इन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बंद पड़े रास्तों पर अब आवागमन फिर से शुरू हो गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments