![]()
फलोदी पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के मामले में गैंग के सदस्य इलियास को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देश पर उप निरीक्षक नेनाराम और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना 25 जुलाई 2025 को हुई थी। मुंजासर के अनिल कुमार की स्कॉर्पियो को असलम खान समेत 8-10 लोगों ने बोलेरो कैंपर गाड़ियों से घेर लिया था। आरोपियों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की थी।
पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए इलियास उर्फ इलिया को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित अनिल गैंग 0029 का सदस्य है। आरोपी इलियास ने अपने साथियों के साथ रंजिश के चलते यह वारदात की थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों का अनुसरण न करें और आसपास की अपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments