☜ Click Here to Star Rating



​राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 के लिए 5 सितंबर को जारी किए गए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

.

संशोधन के बाद 18 तथा 19 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं का आयोजन अब 28 एवं 29 अक्टूबर को किया जाएगा।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा कार्यक्रम को संशोधित किया गया है।

कृषि विभाग संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

  • ​12 अक्टूबर- सभी 13 पदों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 3:40 बजे तक होगा।
  • ​13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11:50 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • 14 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
  • 15 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एंटोमोलॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर बॉटनी की परीक्षा होगी।
  • 16 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- प्लांट पैथोलॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- हॉर्टिकल्चर की परीक्षा का आयोजन होगा।
  • 17 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
  • 28 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एंटोमोलॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- बॉटनी की परीक्षा होगी।
  • 29 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading