![]()
फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। लोहावट पुलिस थाना के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अमरसिंह लोहावट की टीम ने आरोपी को दस्तयाब किया। उसे आगे की जांच के लिए फलोदी थानाधिकारी को सौंपा गया है।
यह मामला 16 फरवरी 2025 का है, जब लोहावट पुलिस ने जंभेश्वर नगर क्षेत्र में कार्रवाई की थी। उस दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 11.93 ग्राम एमडी बरामद की गई थी। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी आगे की जांच फलोदी थानाधिकारी कर रहे हैं।
इस प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ एमडी के मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र बुधाराम बिश्नोई, निवासी जंभेश्वर नगर, लोहावट, जिला फलोदी के रूप में हुई है। उसे निरीक्षक भंवराराम, पुलिस थाना फलोदी को सुपुर्द किया गया है। पुलिस एमडी की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments