![]()
पहली अक्टूबर से सभी सरकारी अस्पतालों का समय बदल जाएगा। इधर, स्कूलों के समय को लेकर शिक्षक संगठन लगातार समय यथावत अभी जो चल रहा है वहीं रखने की मांग कर रहे है, ऐसे में संशय की स्थिति बनी हुई है।
उदयपुर के सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से उदयपुर जिले में परिवर्तित समय लागू होगा।
इसके तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित सभी चिकित्सालय जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सेटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से 3 बजे होगा। इसके अलावा राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी समय 9 से 11 रहेगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार घंटा निर्धारित किया गया है।
दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ ही सरकारी अस्पताल और स्कूल का समय बदल जाता है। दोनों के खुलने का समय थोड़ा लेट हो जाता है ताकि लोग आराम से यहां पहुंच सके। हर साल शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से स्कूलों का समय बदला जाता है और शीतकालीन समय की शुरुआत होती है। रात तक स्कूलों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments