☜ Click Here to Star Rating


टोंक में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता पर एक महिला वकील ने रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और शादी का झांसा देकर देह शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

.

महिला का कहना है कि आरोपी उसे जयपुर में अपने फ्लैट पर ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने जब एफआईआर की बात कहीं तो उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद अपने रसूख के चलते दबाव बनाया और कई बार दरिंदगी की।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर टोंक के कोतवाली थाने में रिपोर्ट जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज हुई है। कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया- पीड़िता के साथ हुआ घटनाक्रम जयपुर का है। ऐसे में जीरो नंबर की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जयपुर के संबंधित थाने में भेजेंगे।

पीड़िता से कहा- पति को तलाक दे दो पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- आरोपी काशिफ जुबेरी पुत्र सलीम जुबैरी टोंक शहर के जाल का कुआं, सुनेर खां की मस्जिद के पास रहता है। वह AIMIM का पूर्व राजस्थान लीगल एडवाइजर भी रह चुका हैं।

वह शादीशुदा है और एक दस साल के बेटे की मां भी है। वे पिछले कुछ समय से कोर्ट में वकालत कर रही थी। पारिवारिक मामले को लेकर कुछ समय से पति से अनबन चल रही है। इसका पता आरोपी जुबैरी को लगा तो उसने पीड़िता से कहा कि पति को तलाक दे दो।

पीड़िता की शिकायत पर टोंक के कोतवाली पुलिस थाने में जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता की शिकायत पर टोंक के कोतवाली पुलिस थाने में जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की है।

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया आरोपी एक साल पहले महिला को अपने साथ जयपुर स्थित उसके फ्लैट पर ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। जब पीड़िता ने एफआईआर की बात की तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद पति से डायवोर्स लेने के लिए भी दबाव बनाया। जुबैरी ने कई बार डरा- धमका कर रेप किया। इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई, लेकिन मिस कैरैज हो गया।

धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाया महिला का आरोपी है कि जुबैरी ने निकाह करने के मकसद से धर्म परिवर्तन करने के लिए कुछ खाली दस्तावेजों पर साइन करवाए। कागजों में पीड़िता के नाम बदल कर दूसरा नाम रख दिया। महिला के निजी फोटोज दूसरों को शेयर करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। पीड़िता 15 अगस्त को टोंक पहुंची और काशिफ के माता-पिता से मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी धमकी देकर उसे भेज दिया। इस दौरान आरोपी ने वॉटसऐप चैट डिलीट कर दी और कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए।

पीड़िता के बच्चे को काटने की धमकी दी आरोपी ने महिला के बच्चे को काटने की भी धमकी दी, जिससे महिला डर गई। जब आज(मंगलवार) फिर आरोपी को समझाने के मकसद से टोंक आई तो आरोपी ने जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने टोंक के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading