![]()
कोटपूतली राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज ने स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतरिम वरीयता सूची और प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि सूची में शामिल विद्यार्थियों को स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय संलग्न किए गए दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में 21 सितंबर तक राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का केंद्र होने के कारण, अभ्यर्थियों को 23 सितंबर को ही दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
नोडल प्रभारी डॉ. सीमा पंत ने कहा कि छात्रों को 10वीं, 12वीं और स्नातक की सभी वर्ष की अंकतालिकाएं, टीसी, सीसी, बोनस अंक संबंधी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, बधाई पत्र और मूल आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments