![]()
राजस्थान पुलिस अकादमी में राजस्थान पुलिस सेवा के 55वें बैच के 76 प्रशिक्षुओं की 47 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद आज पासिंग आउट परेड हुई। इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एस. से
पासिंग आउट परेड की तैयारी पिछले एक सप्ताह से जोर-शोर से चल रही थी। पासिंग आउट परेड को लेकर प्रशिक्षु आरपीएस और उनके परिवार में भी खासी खुशी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री और डीजीपी राजस्थान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिये। आधुनिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान आरपीए डायरेक्टर एस. सेंगाथिर ने बताया कि एक साल के इस कठिन प्रशिक्षण में प्रशिक्षु अधिकारियों को न केवल विभिन्न कानूनी विषयों में पारंगत किया गया, बल्कि उन्हें आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए साइबर अपराध, फोरेंसिक साइंस और सॉफ्ट स्किल्स का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को भोपाल, गांधी नगर और अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय स्तर की अकादमियों का भी दौरा कराया गया ताकि वे देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग तरीकों से अवगत हो सकें। अकादमी के अतिरिक्त निदेशक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य सचिव सुधांश पंत, महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और महानिदेशक प्रशिक्षण अशोक राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर सीएम ने सम्मानित भी किया।
आरपीएस (प्रो.) बैच 55 के श्रेष्ठ प्रशिक्षु व प्रशिक्षक सम्मानित, अनिल पंवार रहे ओवरऑल बेस्ट
राजस्थान पुलिस अकादमी में आरपीएस (प्रो.) बैच संख्या 55 के प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशंसा पत्र, नकद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। इस प्रशिक्षण में ओवर ऑल बेस्ट अमित पंवार, इन्डोर में बेस्ट नवनीत कौर, आउटडोर, फायरिंग और ड्रिल में बेस्ट ओम प्रकाश गोदारा, घुड्सवारी में बेस्ट देवेंद्र सिंह, कंप्यूटर कार्य व साईबर अनुसंधान में बेस्ट प्रदीप कुमार, फॉरेंसिक साइंस में बेस्ट स्वाति बूरी और क्रिमिनोलॉजी में बेस्ट सुहासी जैन रही। इन आरपीएस (प्रो.) अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्रेष्ठ प्रशिक्षक सम्मान
इन्डोर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक दीपक यादव पुलिस निरीक्षक रहे और आउटडोर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान वीना कुमारी कंपनी कमांडर को मिला। जिन्हें प्रशंसा पत्र और नगर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments