![]()
25 सितंबर को आईजी भरतपुर रेंज जनसुनवाई करेंगे।
भरतपुर रेंज के IG (महानिरीक्षक) कैलाश चन्द्र बिश्नोई का शुक्रवार को सवाई माधोपुर का दौर स्थगित हो गया। अब IG भरतपुर रेंज विश्नोई 25 सितंबर को सवाई माधोपुर आएंगे। इससे पहले यहां IG की अध्यक्षता मे 19 सितम्बर को अपराध गोष्ठी और जनसुनवाई प्रस्तावित थी।
25 सितंबर को करेंगे जनसुनवाई
पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर संपन्न नहीं हो सकेगा। अब जनसुनवाई 25 सितम्बर (गुरुवार) को अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर में आयोजित की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान सिटी सर्किल क्षेत्र के थानों से जुड़े परिवादियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। अपराध गोष्ठी के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े बिंदुओं पर भी समीक्षा की जाएगी।
IG बिश्नोई कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न थानों में जनसुनवाई करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और पुलिस के बीच संवाद स्थापित करना और शिकायतों का शीघ्र निपटारा करना है। इससे न केवल परिवादियों को राहत मिलेगी, बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से परिवादियों के पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments