![]()
करौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को बिना किसी सूचना के कई कॉलोनियों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
करौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को बिना किसी सूचना के कई कॉलोनियों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कलेक्ट्रेट के पास गोमती कॉलोनी, वैशाली नगर, तीन बड़, परशुराम कॉलोनी और जडिया कॉलोनी में सुबह 11 बजे से बिजली गुल हो गई। आपूर्ति शाम 6:30 बजे त
उमस भरे मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी भी खत्म हो गई। इससे ई-मित्र केंद्र, कंप्यूटर और फोटोकॉपी सेंटर बंद रहे। इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब होंगे। विद्युत निगम के सहायक अभियंता ललित बाबर ने बताया कि 11 केवी अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से यह समस्या हुई। तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया और मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments