नागौर में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर 3 दिवसीय अभिनंदन समारोह रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजक चोरड़िया परिवार व ओस्तवाल परिवार और चातुर्मास आयोजन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रें
आयोजक अरूण ओस्तवाल ने बताया कि विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज को राष्ट्र का विशिष्ट सम्मान पद्मश्री मिलने पर नागौर में नेशनल लेवल का 3 दिवसीय समारोह किया जा रहा है। 14 सितंबर, 15 सितंबर और 16 सितंबर को कई आयोजन होंगे। पद्मश्री सूरीश्वर महाराज की प्रेरणा से बिहार राज्य में जमुई जिले के लछुआड़ में 125 भगवान महावीर अस्पताल का निर्माण हुआ। इसके अलावा भी सूरीश्वर महाराज की प्रेरणा से कई अस्पतालों, धर्मशालाओं, मंदिरों और स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स का निर्माण हुआ है। आमजन इन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, इसीलिए सूरीश्वर महाराज को पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया है।

विजय नित्यानंद महाराज के अभिनंदन समारोह के लिए ये पांडाल राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर तैयार किया गया है। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
पार्श्व पद्मावती पूजन कार्यक्रम का होगा आयोजन सचिव स्वदेश बांठिया ने बताया कि 14 सितंबर को जैन दादावाड़ी में सुबह 9 बजे पार्श्व पद्मावती पूजन कार्यक्रम होगा। शाम साढ़े 7 बजे गांधी बिफोर गांधी शो होगा। 15 सितंबर को सुबह 9 बजे जैन दादाबाड़ी में धर्मसभा होगी। शाम को 7 बजे से शारदा बाल निकेतन विद्यालय मैदान में भक्ति संध्या होगी, इसमें ड्रोन शो भी होगा। 16 सितंबर को जैन दादावाड़ी में सुबह 9 बजे से अभिनंदन समारोह और क्षमापणा संक्रांति समारोह होगा।
16 को आएंगे राज्यपाल चातुर्मास आयोजन समिति के सदस्य अभय समदड़िया और तपागच्छ श्रीसंघ के अध्यक्ष पदमचंद तोलावत ने बताया कि 3 दिवसीय आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। 16 सितंबर को अभिनंदन कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शामिल होंगे।
16 सितंबर के मुख्य अभिनंदन समारोह में राजस्थान व अन्य राज्यों के कई मंत्री और सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी 16 सितंबर को अभिनंदन समारोह में शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर आयोजकों के साथ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। जहां-जहां से वीआईपी गुजरेंगे, उन रास्तों पर नई सड़कें बन रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद चौरड़िया, राजेश चौरड़िया, मनीष ओस्तवाल, श्रेयांश सिंघवी, शांतिलाल कोठारी आदि मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments