☜ Click Here to Star Rating


अभिभावकों ने डायरेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उदयपुर शहर में एक निजी स्कूल के डायरेक्टर का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के बाहर अभिभावकों और माली समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी शिकायत दर्ज कराई गई ह

.

जानकारी के अनुसार, आपत्तिजनक वीडियो सबसे पहले एक समाज के ग्रुप में सामने आया, जिसमें स्कूल डायरेक्टर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। यह वीडियो खुद डायरेक्टर के मोबाइल से ही उनके समाज के ग्रुप में शेयर हो गया। वीडियो सामने के बाद माली समाज के लोग भड़क गए और स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी पक्षों की बात सुनी। डिप्टी छगन राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मिली रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

माली समाज के लोग भड़क गए और स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

माली समाज के लोग भड़क गए और स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा अभिभावकों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब स्कूल का मालिक ही इस तरह की गलत हरकतें करेगा, तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और उन्हें क्या संदेश जाएगा। प्रदर्शन में शामिल जितेंद्र माली ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय समुदाय इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading