अजमेर के निकटवर्ती ग्राम दौराई के ग्रामीण पुलिया नहीं होने से जोखिम उठाने काे मजबूर है। अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना रहा कि रामदेव जी मंदिर के पीछे वाले समस्त रास्तों व पीपली वाले कुएं की पुलिया का निर्माण करवाया जाना चाहिए। बाद में ग्रा

अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंचे दौराई के ग्रामीण।
ग्रामीणों ने बताया-जब बारिश का मौसम आता है, तब-तब उन रास्तों से हमारा और हमारे जानवरों का निकलना मुश्किल ही जाता है। विशेष तौर पर गांव की महिलाओं का उस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी प्रकार पीपली वाले कुएं के रास्ते स्थित पुलिया आनासागर से आने वाले पानी से पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई है, सामान्य दिनों में भी उस पुलिया से निकलना जान को जोखिम में डालने के समान है। उस पुलिया के दूसरी तरफ किसानों के खेत है, जिनकों अपने खेत में जाने के लिए 10-12 कि.मी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पूर्व में भी इस समस्या को बताया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
…………..
पढें ये खबर भी…
सरकारी कॉलेज की छत का प्लास्टर गिरा:एबीवीपी ने जताया विरोध, मरम्मत की मांग को लेकर प्रिसिंपल को सौंपा ज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के आर्टस ब्लॉक के एक कमरे की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताया। छात्र नेताओं ने जर्जर भवनों की मरम्मत कराने को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल को शिकायत सौंपी। प्रशासन ने मरम्मत कराने व उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments