![]()
डीग के जड़खोर गोधाम में कृष्ण बलराम गो-आराधन महोत्सव।
डीग के जड़खोर गोधाम में कृष्ण बलराम गो-आराधन महोत्सव के छठे दिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान रेवासा अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने भक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति के बिना तपस्या अभिमान का कारण बनती है, जबकि
महाराज राजेंद्र दास जी ने भक्तों से अपने सभी सद्कर्म भगवान को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगवान के बैंक में जमा पुण्य दिन-ब-दिन बढ़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की कामना से भी परे गोपाल-कृष्ण की भक्ति है, जो भक्त को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर बार-बार भक्ति के लिए जन्म लेने को प्रेरित करती है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने जड़खोर धाम पहुंचकर स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कथा का श्रवण किया और गोशाला का भ्रमण भी किया।
कार्यक्रम में चैतन्य कुटी वाले महाराज, बड़ा राष्ट्र मंडल वाले महाराज जी, गोपाल मंदिर वाले महाराज, ब्रह्मचारी महाराज, हरिशंकर दास महाराज, हरिवल्लभ शरण, आचार्य संतोष, गोपेश बाबा और गोपेश शर्मा सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments