![]()
झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गागरोन में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ।
झालावाड़ के झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गागरोन में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव ने निरीक्षण किया।
यह शिविर ग्रामीणों की परिवेदनाओं की सुनवाई और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से लगाया गया था।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विभागीय काउंटरों का दौरा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्मिकों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान, भार्गव ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में लाभार्थियों को आवासीय पट्टे भी वितरित किए गए।
शिविर में उपखंड अधिकारी कमल यादव, झालरापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा और विकास अधिकारी महेश मीणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments