☜ Click Here to Star Rating



सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़बास में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल किशनगढ़बास एवं मोठूका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व

.

शिविर में कुल 181 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी ने बताया कि यह शिविर किशनगढ़बास और मोठूका मंडलों का संयुक्त आयोजन था। दोनों मंडलों की कार्यकारिणी ने मिलकर विधिवत शुभारंभ किया और रक्तदाताओं का पंजीकरण करवाकर उन्हें रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

कैम्प में अलवर ब्लड बैंक और जीवनधारा ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त संग्रह की जिम्मेदारी संभाली। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिए गए। शिविर में चिकित्सा विभाग से सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, बीसीएमएचओ डॉ. सतीश यादव, डॉ. अतुल गौड़, डॉ. सुरेश पाटौदिया, रतनलाल शर्मा, भूपेंद्र यादव, देवेन्द्र शर्मा, मनीषा,राजेश यादव सहित कई चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा,जयसिंह सरदार,जगदीश यादव,बलविंद्र सिंह, संतोष गोयल,विश्वास यादव, जसवंत यादव,अजय योगी,राजपाल यादव,रोहित यादव,रहमत खां मेवाती, निहाल सिंह, सुनील पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading