☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) अनोप सिंह सस्पेंड।

जैसलमेर के पूनमनगर गांव में 28 जुलाई को हुए स्कूल हादसे में पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) अनोप सिंह को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया। कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार को जांच रिपोर्ट आ

.

जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह द्वारा करवाई गई जांच की रिपोर्ट में स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन बाला व पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) अनोप सिंह को दोषी माना गया है। गौरतलब है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य को 28 जुलाई की रात ही सस्पेंड कर दिया गया था। बुधवार को प्रशासनिक जांच के बाद PEEO अनोप सिंह की घोर लापरवाही सामने आने के बाद उनको भी सस्पेंड कर मुख्यालय कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर किया गया।

स्कूल का गेट गिरने से हुआ हादसा।

स्कूल का गेट गिरने से हुआ हादसा।

स्कूल में 28 जुलाई को हुआ भोज का आयोजन

गौरतलब है कि हायर सेकेंडरी स्कूल पूनमनगर, में 28 जुलाई को गेट और पिलर गिरने से 7 साल के एक मासूम अरबाज खान की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में स्कूल का टीचर अशोक सोनी व एक स्टूडेंट प्रिया घायल हो गए थे। इसकी जांच जिला कलेक्टर जैसलमेर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर करवाई गई। जांच कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 28 जुलाई को स्कूल में एक भोज का आयोजन किया जा रहा था, जिसके लिए मुख्य द्वार जो क्षतिग्रस्त एवं पहले से बंद था को खोलकर गाड़ियों का आवाजाही किया गया। गांव के ही किसी निजी व्यक्ति द्वारा आयोजित हुए भोज के आयोजन की जानकारी स्कूल एवं पीईओ दोनों को थी।

घोर लापरवाही बरतने से हुआ हादसा

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि गेट क्षतिग्रस्त होने के बावजूद गाड़ियों को स्कूल के अंदर आने देने व क्षतिग्रस्त गेट का कोई बंदोबस्त नहीं करने पर हादसा हुआ। अनोप सिंह पीईईओ को उस भोज कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद भी इनके द्वारा क्षतिग्रस्त गेट के सम्बन्ध में कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। इ्स प्रकार अनोप सिंह. पीईईओ एवं प्रधानाचार्य राउमावि पूनमनगर द्वारा अपने पद के दायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई हैं।

पहली कक्षा के स्टूडेंट अरबाज खान की हादसे में हुई मौत।

पहली कक्षा के स्टूडेंट अरबाज खान की हादसे में हुई मौत।

निलंबन कर विभागीय जांच के आदेश

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर सीताराम जाट ने बुधवार को आदेश कारी करते हुए अनोप सिंह को सस्पेंड किया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। इससे पहले 28 जुलाई को सीताराम जाट ने पूनमनगर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन बाला को लापरवाही बरतने पर पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि ग्रामीणों ने उनके निलंबन का विरोध भी किया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading