शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
राजस्थान में झालावाड़ और जैसलमेर की स्कूलों में हुए हादसों के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पूरी तरह से एक्टिव गए हैं। शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के बावजूद शिक्षा मंत्री ने बुधवार को प्रदेशभर के टीचर्स से मानसून में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्हो
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा-

राजस्थान में फिलहाल अतिवृष्टि हो रही है। जिसकी वजह से नदी-नाले उफान पर है। प्रदेश के कई स्थानों में गांवों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर मकानों में भी पानी घुस गया है। कुछ जगह स्कूल की बिल्डिंग में भी पानी घुसने की संभावना है। इसलिए ऐसे वक्त में सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने शिक्षकों से कहा- स्कूल का जो भी कमरा आपको जर्जर लगता है, या फिर आपको लगता है, इसमें नुकसान हो सकता है। तो ऐसे कमरे में बच्चों को न बैठाए, न ही उसमें खुद जाएं। बल्कि, उसके बाहर एक लाल निशान लगाकर उसके ताला लगाकर सील कर दीजिए।

झालावाड़ और जैसलमेर हादसों के बाद शिक्षा मंत्री लगातार बैठकें कर रहे हैं।
जहां भी हालात ठीक नहीं, छुट्टी का निर्णय ले सकते हैं दिलावर ने कहा- जिन भी स्थान पर स्कूल छोटा है, वहां पर हालत ठीक नहीं है। वहां पर टीचर स्कूल की छुट्टी का निर्णय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सक्षम अधिकारी को कॉल पर सूचित करना होगा।
वैसे तो सभी जिला कलेक्टर को अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी करने की शक्तियां दी जा चुकी है। इसके बाद कई जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला भी किया है।
लेकिन जहां छुट्टी की गई है, वहां भी सावधानी बरतनी की जरूरत है। जहां छुट्टी नहीं की गई है। वहां भी सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि जब छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल जाएंगे। तब भी वह स्कूल भवन जर्जर नहीं होना चाहिए। अगर बारिश के बाद भी स्कूल जर्जर है तो तब भी बच्चों को उसमें एंट्री न दी जाए।
शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप तब उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजस्थान के सभी स्कूल व्यवस्थित करने में जुटी सरकार दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर हो चुके स्कूलों की मरम्मत के लिए पैसा उपलब्ध कराया है। इसके बाद मुझे लगता है कि राजस्थान में आने वाले दिनों में कोई भी स्कूल जर्जर अवस्था में नहीं रहेगा, न ही किसी स्कूल में मरम्मत की आवश्यकता होगी।
राजस्थान सरकार इस बात की कोशिश में जुटी है कि प्रदेश के सभी स्कूल पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाए, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और उन्हें पढ़ाने वाले स्टाफ को किसी तरह की परेशानी का सामना भविष्य में न करना पड़े।
…………………..
ये खबर भी पढ़िए…
जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत:टीचर-5 साल की बच्ची घायल; उदयपुर में 3 कमरों का प्लास्टर गिरा, 45 बच्चे बाल-बाल बचे

जैसलमेर के पूनमनगर में सरकारी स्कूल का गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। जबकि एक टीचर और 5 साल की बच्ची के भी चोटें आई है। टीचर को जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का मैन एंट्री गेट गिरने से यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़िए
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,7 बच्चों की मौत:9 की हालत गंभीर; 5 टीचर सस्पेंड; शिक्षा मंत्री बोले- जिम्मेदार तो मैं ही हूं

राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 गंभीर घायल हो गए। मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में शुक्रवार सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई। हादसे में 35 बच्चे दब गए थे। पूरी खबर पढ़िए
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments