![]()
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर रविवार को खानपुर और सरखंडिया में पथ संचलन निकाला गया।
झालावाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर रविवार को खानपुर और सरखंडिया में पथ संचलन निकाला गया। सरखंडिया में सुबह 11 बजे पंचायत परिसर से शुरू हुआ संचलन विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पंचायत परिसर पर संपन्न हुआ।
सरखंडिया, पनवाड़, आकोदिया, सारोला, भग्न्याखेड़ी और उम्मेदपुरा से लगभग 150 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पनवाड़ थानाधिकारी रमेश सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
खानपुर में कृषि उपज मंडी से शुरू हुआ संचलन विभिन्न चौराहों और मोहल्लों से होते हुए पंचायत परिसर पर समाप्त हुआ। गोल्याखेड़ी, पिपलाज, सारोला और सुमर सहित आसपास के गांवों से करीब 500 स्वयंसेवक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया। स्थानीय लोगों और संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंड वादन और जयघोष से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समापन पर जिला कार्यवाहक प्रचारक मयंक श्रृंगी ने संबोधित किया। खानपुर डीएसपी अंशु जैन और सीआई रविंद्र सिंह चारण पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments