![]()
घुमंतू, अर्ध घुमंतू और विमुक्त जाति को पट्टा नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 सितंबर को होने वाला विधानसभा घेराव कार्यक्रम बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है।
भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता और समाज के पंच पटेल विधानसभा घेराव में भाग लेने वाले थे। बारिश की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
8 सितंबर, सोमवार को को यूथ हॉस्टल, जयपुर में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पंच पटेलों की बैठक होगी। इसमें सरकार द्वारा घुमंतू समाज के लिए की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा होगी।
भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा अभियान रुका हुआ है। जयपुर में कई बस्तियों में जेडीए ने कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना की है। इससे भूमाफियाओं को फायदा पहुंच रहा है। इस मुद्दे पर जयपुर की कच्ची बस्तियों के पदाधिकारी अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जल्द ही नई तारीख के साथ आयोजित किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments