![]()
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल एक बार फिर गड़बड़ा गया है। शनिवार को दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को संचालन कारणों की वजह से आखरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को अपने
दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 1194 सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरती है। जो 7 बजकर 35 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन संचालन कारण की वजह से शनिवार को फ्लाइट दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाई।
इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की ही फ्लाइट IX – 1182 सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। जो 9 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन संचालन कारण की वजह से यह फ्लाइट भी जयपुर से दिल्ली के लिए आज उड़ान नहीं भर।
आखिरी वक्त पर दोनों ही फ्लाइट का संचालन रद्द होने की वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। इनमें दिल्ली फ्लाइट के लिए जहां पैसेंजर सुबह 5 बजकर 30 मिनट से ही एयरपोर्ट पर जुटना शुरू हो गए थे। वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में पैसेंजर 7 बजे तक दिल्ली जाने के लिए पहुंच गए थे। लेकिन एयरलाइन कंपनी द्वारा दोनों ही जगह उड़ान से महज कुछ मिनट पहले फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी दी गई। जिसको लेकर अब पैसेंजर्स सरकार से इस तरह की लापरवाही करने वाले एयरलाइन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments