☜ Click Here to Star Rating



पदयात्रा के दौरान नाचते गाते लोग‌।

चौथ का बरवाड़ा कस्बे से हर साल की तरह इस साल भी डिग्गी कल्याण के लिए 23 वीं पदयात्रा शनिवार सुबह रवाना हुई। बरवाड़ा कस्बे के चतुर्भुज मंदिर से रवाना हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग ले रही है। इस दौरान भगवान की झांकी सजाकर कस्बे में शो

.

पूजा अर्चना से हुई पदयात्रा की शुरुआत

पदयात्रा की शुरुआत चतुर्भुज मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके साथ ही झंडा सौंपने के बाद पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर जमकर डांस किया और डिग्गी कल्याण के जयकारे लगाए। पदयात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई कस्बे की सीमा पर पहुंची। जहां पर आगे के लिए पदयात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। डिग्गी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजीलाल मीणा ने बताया की पदयात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। पदयात्रा में सभी भक्तों के लिए भोजन एवं अन्य प्रकार की सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading