☜ Click Here to Star Rating


कोटपूतली में नगर परिषद पार्क में बसपा जिला प्रभारी दीपचंद आर्य की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नीमकाथाना के मावंड़ा खुर्द निवासी अजय बलाई हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर के रीडर को ज

.

जिला प्रभारी दीपचंद आर्य ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को पूर्व सैनिक रामसहाय वर्मा के पुत्र अजय बलाई की हत्या कर शव को मकड़ी-मावंडा के बीच रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जिलाध्यक्ष दीवान चंद जोया के अनुसार, ज्ञापन में नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है। जांच अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

बैठक में विधानसभा महासचिव प्रमोद कुमार सिरोहिवाल, बानसूर विधानसभा प्रभारी कैलाश चंद मोरोडिया, ओमप्रकाश डुमोलिया, सरदार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading