दीवा हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर और वुमनारी क्लब की ओर से जयपुर में विशेष सेशन का आयोजन किया गया।
दीवा हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर और वुमनारी क्लब की ओर से जयपुर में विशेष सेशन का आयोजन किया गया। डॉ. शिखा गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को योग, नेचुरोपैथी और एलोपैथी के संयोजन की ओर से महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित एक विशेष सेशन हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नीलम सक्सेना ने आधुनिक चिकित्सा सेवाओं में योग और नेचुरोपैथी जैसे प्राचीन आयामों की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। वहीं, डॉ. सुरिंदर कौर ने सत्र का संचालन करते हुए प्रेग्नेंसी स्पेशल प्रोग्राम प्रस्तुत किया, जिसमें पोषण, योग और गर्भवती महिलाओं की समग्र देखभाल पर विशेष जानकारी दी गई।

डॉ. सुरिंदर कौर ने सत्र का संचालन करते हुए प्रेग्नेंसी स्पेशल प्रोग्राम प्रस्तुत किया
कार्यक्रम की सफलता में मनीषा, रवि सहित पूरे अस्पताल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर पूजा, उर्वशी, श्रुति और ज्योत्सना सहित कई प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रेरणादायी भी रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments