![]()
करौली में माली-सैनी-कुशवाहा समाज के सातवें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।
करौली में माली-सैनी-कुशवाहा समाज के सातवें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा के लिए रविवार को बैठक हुई। यह बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान करौली के छात्रावास परिसर स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित की गई। संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली
अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन आर्थिक विषमता को कम करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के सदस्यों और भामाशाहों से छात्रावास निर्माण तथा सम्मेलन के सफल संचालन के लिए सहयोग देने की अपील की। साथ ही, विवाह योग्य जोड़ों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया।
बैठक में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्यामलाल माली ने सेमिनार हॉल की छत निर्माण के लिए ₹1,01,101 का योगदान दिया। जगन्नाथ सरपंच और पांचपुरा अध्यक्ष शंकर माली ने एक-एक ट्रॉली गिट्टी देने की घोषणा की। मुनेश इलेक्ट्रिकल्स ने सीमेंट के लिए ₹7,100 दिए, जबकि पातरी से नेमीचंद माली और हुकमसिंह माली ने क्रमशः ₹5,100-₹5,100 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया।
सम्मेलन के लिए एक क्रय समिति का भी गठन किया गया। इसमें किरोड़ी माली को अध्यक्ष, बाबूलाल भगत को उपाध्यक्ष और पन्नू सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया।
रामखिलाड़ी, रामजीलाल, रूप सिंह ड्राइवर, सरवन, प्रभु ठेकेदार, श्याम पटेल, नेमीचंद माली और बनेसिंह को समिति का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव रामगोपाल माली, कोषाध्यक्ष कल्याणलाल माली, सरपंच रमजी, भगवती माली (बहादुरपुर), नेमीचंद माली (कस्बा), शंकर माली (पांचपुरा), तुलसीराम सैनी (कर्मचारी संघ अध्यक्ष), कमरपाल सैनी (शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक), पूर्व पार्षद नाहर सिंह, हरिचरण ठेकेदार, भंवरलाल (पूर्व अध्यक्ष), शिवदयाल, व्याख्याता पप्पूलाल, भंवर सिंह, धर्मी और शिवचरण मेंबर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त, हेमराज हलवाई, बृजमोहन ठेकेदार, गोपाल, हीरा सिंह, राधेश्याम, अनूप सिंह सहित समाज के पंच-पटेल और बड़ी संख्या में युवा भी बैठक में मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments