![]()
जोधपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की 47वीं वार्षिक साधारण सभा रविवार को आयोजित हुई। होटल घूमर में बैंक अध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा राजेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कुल 28 सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में प्रबन्ध संचालक देवेन्द्र अमरावत ने पिछली साधारण सभा की कार्यवाही और प्रोग्रेस रिपोर्ट काे सदस्यों को बताया। अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 की बैंक की वित्तीय स्थिति, लाभ वितरण की स्वीकृति व ऑडिट रिपोर्ट पेश की।
वर्ष 2024-25 के लिए 7.50% लाभांश सदस्यों को देने के प्रस्ताव की साधारण सभा ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। वर्ष 2025-26 के लेखों की ऑडिट के लिए लेखा परीक्षक (सी.ए.) की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक निर्धारण सबंधी संचालक मंडल के प्रस्ताव की पुष्टि की गई। बैंक की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बैंक के सदस्यों, लोन लेने वाले, जमाकर्त्ताओं को उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष गणपतसिंह चौहान ने मेंबर्स को बैठक में उपस्थिति के लिए आभार जताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments