![]()
मुंबई से आईं अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना कीर्तना रवि ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी।
झालावाड़ के झालरापाटन ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गोपालपुरा और वृंदावन में स्पिक मैके कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से आईं अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना कीर्तना रवि ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी।
कीर्तना ने अपनी प्रस्तुति में देवी के उग्र स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने ‘नमस्ते रूद्र रूपिणी नमस्ते महिषनासुर मर्दिनी’ श्लोक पर नृत्य किया। इसके साथ ही सूरदास के पद ‘कब बढ़ेगी मेरी चोटी’ पर श्री कृष्ण और यशोदा मैया के संवाद को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में छात्रों को भरतनाट्यम की बारीकियां सिखाई गईं। विद्यार्थियों ने मूरमंडी, अरमंडी और हस्त मुद्राओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर मीरा के भजन ‘मेरे तो गिरधर गोपाल’ पर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मनोहारी प्रदर्शन किया गया।
स्पिक मैके की जिला संयोजक सपना जैन ने बताया कि कीर्तना ने पद्मिनी रामचंद्रन और रमा वैद्यनाथन से नृत्य की शिक्षा ली है। वह भारत के साथ-साथ अमेरिका और इंग्लैंड में भी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। वह दूरदर्शन की ए ग्रेड कलाकार हैं और कनक भूषण सम्मान से सम्मानित हैं।
गोपालपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेंद्र शास्त्री और वृंदावन विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीपक आचार्य ने कीर्तना का स्वागत किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments