बीती रात को सरकार ने बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के तबादले की है। इधर बालोतरा जिले के सिणधरी ब्लॉक की सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहिड़ी के प्रिंसिपल का तबादला अन्यत्र जगह पर होने पर मंगलवार को स्टूडेंट्स ने स्कूल के ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सरकार व प्रशासन क
दरअसल, राजस्थान सरकार ने हजारों की संख्या में प्रिंसिपल के तबादला सूची निकाली गई। इसमें बालोतरा जिले के सिणधरी उपखंड की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहिड़ी के प्रिंसिपल जगदीश कुमार सोलंकी भी शामिल है। इसकी सूचना स्कूल स्टूडेंट को मिलने पर मंगलवार को सुबह बच्चों ने स्कूल गेट का ताला जड़कर गेट पर धरने पर बैठे गए। प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द करने की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल का ट्रांसफर राजनीति दबाव के चलते किया गया है। मेरी सरकार व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि स्कूल में राजनीति नहीं घुसाई जाए। स्कूल के बच्चे टॉप स्तर पर आ रहे है। पढ़ाई भी अच्छी चल रही थी। उस पर अब ब्रेक लग गया है। बच्चों की एक ही मांग है कि प्रिंसिपल जगदीश का तबादला रद्द किया जाए। अन्यथा स्कूल के अंदर कदम नहीं रखेंगे। गेट समेत अन्य लॉक की चाबी बच्चियों के पास है।
ग्रामीण राणाराम प्रजापत ने बताया- शिक्षा विभाग के एसीबीईईओ बाबूलाल जी आए थे। उन्होंने मांग को सरकार ने पहुंचाने की बात कही थी। लेकिन बच्चे ट्रांसफर रद्द करने की मांग पर अड़े हुए है। 1 बजे स्कूल छुट्टी होने पर बच्चे घर चले गए। सिवाना विधायक से बात हुई है शाम को सिवाना आएंगे तब जाकर हम सब मिलेगें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments