![]()
करौली में हिंदी दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
करौली के राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संगोष्ठी, कवि सम्मेलन और विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
जिला पुस्तकालयाध्यक्ष रामनिवास मीना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने हिंदी को राष्ट्र की पहचान बताया। साथ ही कहा कि यह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कवि सम्मेलन में “हिंदी सकल भुवन की रानी है” समेत कई कविताओं की प्रस्तुति हुई। सामवी बाई फूलवंती वन स्कूल की प्रिंसिपल पवित्रा गुर्जर ने हिंदी की उत्पत्ति पर चर्चा की। अब्दुल सत्तार और अर्जुन सिंह ने भी हिंदी की महत्ता पर विचार रखे।
कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता पाठ, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने इनमें उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में शालू नामदा, शाकिर खान, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र, सोहिल अली, आशिफ शर्मा, बलवंतराम जाटव, हबीब गुर्जर, माधव और नरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और आम जनता ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments