☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ पीड़ितों को न्याय देने के लिए पिछले 24 घंटे से जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठे नरेश मीणा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। नरेश सोमवार को हनुमान बेनीवाल और अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। जहां वे मुख्यमंत्री को बकरियां

.

झालावाड़ के सरकारी स्कूल में बच्चों की मौत भ्रष्टाचार की वजह से हुई थी। उन पीड़ित परिवार को सरकार ने अब तक न्याय नहीं दिया है जबकि दंगों में करने वाले लोगों को 50 लाख रुपए और संविदा पर नौकरी दी जाती है, लेकिन सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से मरने वाले बच्चों के परिजनों को अब तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। सिर्फ झालावाड़ ही नहीं बल्कि, पूरे कोटा संभाग में स्कूलों के हालात बद से बद्तर स्थिति में है। जो बच्चे मरे हैं, उनमें से क्या पता कोई बच्चा कलेक्टर बनता कोई आईपीएस बनता कोई बड़ा अधिकारी या बिजनेसमैन बन अपने परिवार का पालन पोषण करता। लेकिन सरकार की वजह से उन बच्चों की समय से पहले ही मौत हो गई।

मीणा ने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवारों को रोजगार के नाम पर पांच बकरियां दी हैं जिन्हें चराने की भी जिम्मेदारी पीड़ित परिवार पर आ गई है। इसलिए मैं सोमवार को मुख्यमंत्री आवास तक अपने साथियों के साथ रैली के रूप में पहुंचूंगा। मैं उन्हें बकरियां शॉप कर यह मांग करूंगा कि इन बकरियां की एवज में भी हमें मुआवजा राशि दी जाए।

चंद्रशेखर आजाद आएंगे मीणा ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली रैली में आम जनता के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी हिस्सा लेंगे। जल्द ही चंद्रशेखर आजाद जी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारे साथ आएंगे। उनकी पार्टी के काफी कार्यकर्ता और नेता हमसे मिल चुके हैं। मैंने सचिन पायलट जी के स्टाफ से भी बात की है मुझे लगता है कि पायलट साहब भी इन गरीब परिवार के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमारी लड़ाई में शामिल होंगे।

भगत सिंह ब्रिगेड के नाम से संगठन बनाने का फैसला नरेश मीणा ने कहा कि वैसे तो मैं शहीद दिवस के मौके पर अपने संगठन की घोषणा करता। लेकिन मैंने आज ही भगत सिंह ब्रिगेड के नाम से संगठन बनाने का फैसला किया है। जिसका प्रदेश और देशभर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गया है। हमारे संगठन का एक ड्रेस कोड होगा। यह संगठन न सिर्फ भगत सिंह की सोच को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। बल्कि, जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा। इसके साथ ही हम अगले साल 23 मार्च के दिन एक बड़ा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित करेंगे।

नरेश ने कहा कि फिलहाल हम गांधीवादी तरीके से अनशन पर बैठ अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांग को पूरा नहीं किया। तो मैं यही अनशन पर बैठा बैठा अपनी जान दे दूंगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मेरी मौत देखनी पड़ेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading